100 साल पुरानी गायत्री परिवार की अखंड ज्योति बैतूल में: कल रथ यात्रा का शहर में चौराहों पर होगा स्वागत – Betul News

100 साल पुरानी गायत्री परिवार की अखंड ज्योति बैतूल में:  कल रथ यात्रा का शहर में चौराहों पर होगा स्वागत – Betul News


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार में 100 वर्षों से जल रही अखंड ज्योति की शताब्दी और वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के अवसर पर बैतूल में दिव्य ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

.

कल (13 सितंबर) सुबह 9 बजे दिव्य कलश रथ बैतूल बाजार पहुंचेगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं। रथ यात्रा बघोली, गोंडीगौला, बारहवीं, सेलगांव और कोलगांव में गुरुदेव का संदेश देगी।

जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा ने लोगों से दिव्य कलश और अखंड दीप के दर्शन के लिए अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। आमला तहसील में कार्यक्रमों के बाद कलश रथ यात्रा जावरा पहुंची। तहसील समन्वयक सुरेश पांसे के नेतृत्व में यात्रा जावरा से खण्डारा, सोहागपुर, आरुल और बडोरा होते हुए बैतूल शहर पहुंची।

रथ यात्रा के माध्यम से युग परिवर्तन, विचार क्रांति अभियान और पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों का प्रचार किया जा रहा है। बैतूल तहसील में दीपयज्ञ के माध्यम से गायत्री परिवार की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।

रथ यात्रा के टोली नायक पं. विनायक धोटे हैं। बडोरा में सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. वर्मा के अनुसार, मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



Source link