Hong Kong Open: सात्विक-चिराग ने किया कमाल, रोमांचक जीत से हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग ने किया कमाल, रोमांचक जीत से हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में मारी एंट्री


Hong Kong Open Badminton 2025: भारत के बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन में कमाल कर दिया. देश की नंबर मेंस डबल्स जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. दोनों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में मलेशिया के जुनाइदी आरिफ और रॉय किंग याप को हराया. टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 12 सितंबर को यह मैच 21-14, 20-22, 21-16 से जीता.

जीत का रास्ता नहीं था आसान

सात्विक और चिराग ने पहले और तीसरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखा. दूसरे गेम में भी वे पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर स्कोर को 20-20 पर ले आए, लेकिन चिराग की एक गलत सर्विस ने मलेशियाई जोड़ी को मौका दे दिया और वे दो अंकों के अंतर से यह गेम जीत गए. सात्विक और चिराग के लिए सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 5 मौके जब पाकिस्तान हुआ शर्मसार, छोटी-छोटी टीमों ने सरेआम उतारी इज्जत, मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा

थाईलैंड की जोड़ी को दी थी मात

इससे पहले 11 सितंबर को दोनों ने थाईलैंड के पीराचई सुकपुन और पक्कापोन टीरारात्सकुल को 18-21, 21-15, 21-11 से हराया था. थाई जोड़ी ने पहले गेम में कड़े नेट खेल और मजबूत डिफेंस से भारतीयों को चौंका दिया था, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम में अपनी आक्रामकता बढ़ाई और मैच पर पकड़ बना ली.

ये भी पढ़ें: ये Boycott का असर तो नहीं? नहीं बिक रहे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट, महामुकाबले को नहीं मिल रहा भाव

फॉर्म में वापसी का संकेत

पिछले 12 महीनों में संघर्ष करने के बाद सात्विक और चिराग ने सही समय पर अपनी फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. सात्विक-चिराग ने इस टूर्नामेंट में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर मेडल हासिल किया, जिनसे वे 2024 पेरिस ओलंपिक में हार गए थे.



Source link