Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
इस मौके पर प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1541 करोड़ रुपए की राशि सीधे जमा की जाएगी. खास बात ये है कि यह ट्रांसफर मुख्यमंत्री एक ही क्लिक से करेंगे.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन : प्रदेश के 53.48 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के खातों में 320.89 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर होगी.
गैस रिफिल सब्सिडी : कुल 48 करोड़ रुपए का अंतरण भी एक क्लिक से होगा.
लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद से अब तक महिलाओं को लगातार आर्थिक मदद मिल रही है. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है.
पेटलावद में होने वाला यह कार्यक्रम महिलाओं और पेंशनधारियों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आया है. सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं के हाथ में आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा साधन आया है, वहीं विपक्ष का आरोप है कि यह सब चुनावी राजनीति से प्रेरित है.
September 12, 2025 07:33 IST
आनंद हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या
आनंद हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसमें दोस्त संदीप वाल्मीकि ने आनंद की हत्या की थी. चोरी के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. बहोड़ापुर पुलिस ने आरोपी संदीप को उत्तर प्रदेश से पकड़ा. आनंद की हत्या के बाद संदीप वाराणसी पहुंच गया था. पिछले सप्ताह लक्ष्मण तलैया में आनंद की हत्या हुई थी. आरोपी संदीप को आज यूपी से ग्वालियर लाएगी पुलिस.
September 12, 2025 07:29 IST
नही थम रही घंटा चोरी की वारदात
भितरवार के खेड़ापति मंदिर में घंटा चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में मंदिर से पीतल के दो कीमती घंटे चोरी हो गए. इस चोरी की घटना से मंदिर के पुजारी बेहद चिंतित हैं. उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब चोरों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुजारी के अनुसार, ये घंटे मंदिर की धरोहर हैं और इन्हें चुराना बेहद दुखद है. स्थानीय लोग भी इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.