PAK vs OMAN: हसन अली-हारिस रऊफ OUT! उलटफेर से बचने उतरेगा पाकिस्तान, चौंकाने वाली होगी प्लेइंग-11

PAK vs OMAN: हसन अली-हारिस रऊफ OUT! उलटफेर से बचने उतरेगा पाकिस्तान, चौंकाने वाली होगी प्लेइंग-11


Pakistan vs Oman Predicted Playing XI : पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के अपने अभियान की शुरुआत दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (12 सितंबर) को ओमान के खिलाफ मैच के साथ करेगी. पाकिस्तान और ओमान ग्रुप ए का हिस्सा हैं, जिसमें भारत और यूएई की टीमें भी शामिल हैं. इस ग्रुप का यह दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले भारत ने यूएई पर बड़ी जीत हासिल की है. पाकिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में कभी भी एशिया कप का खिताब नहीं जीता है. इस टूर्नामेंट में वह पिछली बार 2012 में चैंपियन बना था. तब एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था.

सलमान आगा के खेलने पर सस्पेंस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा इस मैच से बाहर हो सकते हैं. पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार शाम को दुबई में आईसीसी एकेडमी में सलमान ने गर्दन में खिंचाव के कारण पूरे अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर ने बाद में मीडिया को सूचित किया कि सलमान को ‘हल्का खिंचाव’ है और वह शुक्रवार को ओमान के खिलाफ और रविवार को भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो जाएंगे. अगर सलमान ओमान के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान टीम की कमान दी जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


सलमान की जगह कौन?

सलमान अली आगा से पहले शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान थे. वह लाहौर कलंदर्स टीम के भी कप्तान हैं, जिसने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का खिताब जीता था. सलमान अगर मैच में नहीं खेलते हैं उनकी जगह अनुभवी खुशदिल शाह को शामिल किया जा सकता है. खुशदिल यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के दौरान भी टीम के सदस्य थे, लेकिन वह फाइनल मैच की प्लेइंग-11 में नहीं थे.

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब पाकिस्तान हुआ शर्मसार, छोटी-छोटी टीमों ने सरेआम उतारी इज्जत, मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा

हारिस और हसन अली रह सकते हैं बाहर

पाकिस्तान प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और लेग-स्पिनर अबरार अहमद में से किसी एक को चुन सकता है.यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुबई की पिच कैसी है. भारत के मैच में पिच धीमी थी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार थी, जिसके कारण भारतीय टीम ने तीन स्पिनरों को खिलाया था. पाकिस्तान भी हारिस की जगह अबरार को उतार सकता है. हारिस ट्राई सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेले थे. उनकी जगह अबरार को ही मौका मिला था. अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली को भी बेंच पर ही बैठे रहना पड़ सकता है. वह टीम के पिछले मैच में भी बेंच पर ही थे.

पहली बार टी20 में दोनों टीमें आमने-सामने

यह पाकिस्तान और ओमान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा. जतिंदर सिंह की टीम को भी ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम की पिछली सीरीज इस साल फरवरी में अमेरिका के खिलाफ थी. उस सीरीज में ओमान अपने तीनों मैच हार गया था. पाकिस्तान और ओमान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होगा. टॉस उससे आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे होगा.

ये भी पढ़ें: ब्रेट ली ने चुनी एशिया की सर्वश्रेष्ठ Playing XI, भारत के इन महान क्रिकेटर्स को टीम में दी जगह

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान)/खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद.

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हमाद मिर्जा, हसनाईन शाह, मोहम्मद नदीम, आशीष ओडेदरा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सूफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान.



Source link