एक रुपये में घर से भागेंगी पीली ततैया, जब बनाएं छत्ता…तब छिड़क दें ये घरेलू नुस्खा, दोबारा नहीं आएंगी

एक रुपये में घर से भागेंगी पीली ततैया, जब बनाएं छत्ता…तब छिड़क दें ये घरेलू नुस्खा, दोबारा नहीं आएंगी


Last Updated:

Tips And Tricks: पीली ततैया से परेशान हैं? समय रहते इस आसान घरेलू उपाय का उपयोग करें. महंगे स्प्रे से बचें, सुरक्षित और असरदार तरीका अपनाएं…

Khandwa News: मानसून में पीली ततैया या पीली बरैया कई बार बेहद खतरनाक साबित होती हैं. ये घर के छज्जे, बगीचे, कोने-कोने में छत्ते बना लेते हैं. अगर इन्हें समय रहते नहीं रोका गया तो ये छत्ते बड़े हो जाते हैं और इनके डंक से एलर्जी, खुजली और असहनीय दर्द भी हो सकता है. अमूमन इनके काटने से शरीर में सूजन आ जाती है. लेकिन, डरने की जरूरत नहीं और न ही महंगे कीटनाशक की जरूरत होगी. बस एक रुपये के खर्च से पीली ततैया आपके घर से बाहर निकल जाएगी.

ऐसे अपनाएं बेहद शानदार उपाय 

उपाय के लिए सामग्री: आपको चाहिए दो गिलास साफ पानी, दो ढक्कन डेटॉल, एक रुपये का शैंपू पाउच या डिटर्जेंट पाउच, एक खाली स्प्रे बोतल
बनाने की विधि: सबसे पहले एक खाली स्प्रे बोतल ले लीजिए. उसमें दो गिलास पानी भरें. फिर दो ढक्कन डेटॉल डालें. इसके बाद एक रुपये का शैंपू पाउच डाल दें. यदि शैंपू न हो तो डिटर्जेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब स्प्रे बोतल का ढक्कन कसकर बंद करें और उसे अच्छे से झटकें ताकि पानी, डेटॉल और शैंपू पूरी तरह से मिल जाएं. आप देखेंगे कि मिश्रण में झाग बनने लगेगा. यह घरेलू मिश्रण तैयार है.

स्प्रे करते ही भाग जाएंगी
अब घर के उन जगहों पर स्प्रे करें, जहां आप पीली ततैया के छत्ते बनते देख रहे हैं. खासकर छज्जों के किनारे, खिड़कियों के कोने, दरवाजे की चहारदीवारी, बगीचे के पेड़-पौधे, और पानी जमा होने वाली जगहें. आपके स्प्रे से ततैया परेशान होकर वहां से भाग जाएंगी और धीरे-धीरे उनके द्वारा बनाए गए छत्ते खुद गिरने लगेंगे. यह उपाय न केवल असरदार है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी है. डेटॉल और शैंपू मिलकर कीटों के तंत्रिका तंत्र पर असर डालते हैं, जिससे वे दूर भाग जाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
इस मिश्रण को छत्ता बनने की पहली स्थिति में स्प्रे करें. जैसे ही आप पीली ततैया को घूमते या छत्ते बनाते देखें. ज्यादा बड़े छत्तों पर भी स्प्रे करने से धीरे-धीरे वे गिर जाते हैं. लगातार उपयोग से नए कीड़े आने से भी रोका जा सकता है. घरेलू सफाई का ध्यान रखें. पानी जमा न होने दें. कई बार लोग महंगे कीटनाशकों पर निर्भर हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं. यह घरेलू उपाय सिर्फ एक रुपये के शैंपू पाउच से भी संभव हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

1 रुपये में घर से भागेंगी पीली ततैया, जब बनाएं छत्ता तब छिड़कें ये घरेलू नुस्खा



Source link