सतना के मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बड़ेदेव बाबा मंदिर के पास हिरौंदी-कैलाशपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में जा गिरी।
.
बाइक पर सवार भरौली गांव के दो युवक पुष्पेंद्र सिंह (25) और मुकेश सिंह (20) अपनी बहन की ससुराल जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को मझगवां अस्पताल पहुंचाया गया।
मझगवां अस्पताल में उपचार के दौरान पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो गई। मुकेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों युवक उचेहरा थाना अंतर्गत परसमनियां चौकी के भरौली गांव के निवासी थे।