सागर में तालाब में मिला युवक का शव: गहराई अधिक होने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव तालाब से निकाला – Sagar News

सागर में तालाब में मिला युवक का शव:  गहराई अधिक होने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव तालाब से निकाला – Sagar News


शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के रतौना के पास तालाब में शनिवार को युवक का शव मिला है। शव देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

.

ग्राम रतौना के पास सुआतला में स्थित तालाब में युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब की गहराई होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को तालाब से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान शरद चढ़ार (18) साल निवासी रतौना के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि

मामला दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। युवक किन परिस्थितियों में तालाब में गिरा और मौत हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

QuoteImage



Source link