नवरात्रि के चलते बदली तारीखें।
हरदा जिला अधिवक्ता संघ में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल खत्म होने पर नए चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल बिल्लोरे ने बताया कि नवरात्रि के कारण चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प
.
सहायक निर्वाचन अधिकारी रामोतार गहलोद और ओम मोरछले के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए हरिमोहन शर्मा, रंजना भारद्वाज, रेवाराम पटेल और जगदीश विश्वकर्मा ने नामांकन दाखिल किए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अश्विनी गुरु, जगदीश प्रसाद वर्मा, कैलाश राठौर, मदनलाल गौर, ऋषि कुमार पारे, संजय परसाई और संदीप कुमार स्वामी शामिल हैं।
ये हैं उम्मीदवार- सचिव पद के लिए नितिन कुमार स्थापक, रामचंद्र सोनी और शेलेंद्र कुमार जोशी ने नामांकन भरे हैं। सह सचिव पद के लिए अजय सिंह राजपूत,रजत शर्मा,विनोद कुमार नागले,और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार कैथवास, विजय कुमार कोठारी उम्मीदवार हैं। ग्रंथपाल पद के लिए अजय कुमार पारे,अकलेश कुमार भाटी,गोपाल कृष्ण जगनवार नामांकन मिले हैं।
चार पदों के लिए छह उम्मीदवार हैं कार्यकारिणी के अनारक्षित चार पदों के लिए छह उम्मीदवार हैं। दस साल से कम अनुभव वाले तीन आरक्षित पदों के लिए तीन और महिला आरक्षित पद के लिए तीन नामांकन मिले हैं। टिमरनी और खिरकिया तहसील अधिवक्ता संघ के लिए एक-एक आरक्षित पद पर क्रमशः शुभम पुनासे और अरसाईद खान ने नामांकन किया है।