MP इवनिंग बुलेटिन: हॉट एयर बैलून में आग, सीएम थे सवार; सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर तोड़े; 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन:  हॉट एयर बैलून में आग, सीएम थे सवार; सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर तोड़े; 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News


MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. जिस हॉट बैलून में सीएम सवार थे, उसमें लगी आग; तेज हवा से ट्रॉली झुकी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मंदसौर जिले के गांधीसागर में शनिवार सुबह हॉट बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। इस घटना के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव हॉट बैलून की ट्रॉली में सवार थे। दरअसल, यहां करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली, जिस बैलून उड़ नहीं सका। और निचले हिस्से ने आग पकड़ ली। जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। पूरी खबर पढ़ें..

2. रोड शो के दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, कार के दरवाजे में उंगली दबने से आए चक्कर बैतूल के आठनेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत रैली के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वाहन पर चढ़ते समय उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गई। इससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद कर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खंडेलवाल के चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें..

3. रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, आरोपी साद और साहिल के अवैध मकान गिराए भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और लव जिहाद के आरोपी साद और साहिल के अवैध मकानों पर शनिवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। तीसरे आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है। फरहान के पिता रिजवान ने कहा, पुलिस ने हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। पैसे नहीं दिए तो केस दर्ज किया था। पूरी खबर पढ़ें..

4. सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को गेट से बाहर निकाला, मुरैना में समर्थकों की भीड़ बढ़ी तो खुद उठकर आए

मुरैना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं को गेट से बाहर किया। वो स्टेशन रोड स्थित डाकघर परिसर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई। जहां पोस्ट ऑफिस परिसर में भूमिपूजन होना था, वहां जगह काफी कम थी।​ पूरी खबर पढ़ें..

5. महिला डॉक्टर के कपड़े फाड़े, बाल खींचे; शहडोल मेडिकल कॉलेज में साथी डॉक्टरों ने की मारपीट​​​​​​ शहडोल में बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में महिला डॉक्टर पर दो साथी इंटर्न महिला डॉक्टरों ने हमला कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के कपड़े फाड़े और बाल पकड़कर खींचे। इसके बाद जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें..

6. नंदिनी का शव लेने से पिता ने किया इनकार, ग्वालियर में पति ने सरेराह गोलियां मारकर की थी हत्या ग्वालियर में जिस नंदिनी केवट की उसके पति ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या की, उसके पिता ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि बॉडी ससुराल वाले लेकर जाएंगे। जबकि ससुराल वालों ने बात करने से ही मना कर दिया है। नंदिनी का दोस्त अंकुश बॉडी लेने के लिए तैयार है। लेकिन पुलिस ने इसके लिए सहमति नहीं दी है। पूरी खबर पढ़ें..

7. सीएम बोले- राज्य में मछली-मगर सबको ठिकाने लगाया, कानून का पालन तो सभी को करना पड़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपनी सरकार के माध्यम से राज्य के अंदर मछली-मगर सबको ठिकाने लगाया है। कानून सब के लिए बराबर है। सीएम डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में शामिल होने पहुंचे था। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का पालन तो सबको करना ही पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें..

8. एमपी के दक्षिणी हिस्से में कल से तेज बारिश:इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग के 11 जिले भीगेंगे मध्यप्रदेश में अगले दो दिन 14 और 15 सितंबर को तेज बारिश का दौर रह सकता है। मौसम विभाग ने इसका यलो अलर्ट जारी किया है। तीन संभाग के 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि प्रदेश में अब तक औसत 41.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे से 11 प्रतिशत अधिक है। 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें..

9. इंटरनेशनल लेवल पर इंदौर का ‘चूहा कांड’; कई विदेशी मीडिया ने बताया- कैसे छुपाया घटनाक्रम इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों का दो नवजात को कुतरना और फिर उनकी मौत हो जाना, ये मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। यूएई, ब्राजील, हांगकांग और मलेशिया जैसे देशों के मीडिया संस्थानों ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इधर, हाई कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लेकर शुक्रवार अस्पताल का निरीक्षण कराया है। पूरी खबर पढ़ें..

10. हाईकोर्ट ने कैदी की फांसी की सजा निरस्त की, कहा- पुलिस जांच लापरवाहीपूर्ण, निर्दोष को मिली सजा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दो बच्चियों के अपहरण और हत्या के दोषी की फांसी की सजा निरस्त कर दी है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस की जांच दुर्भावना से प्रेरित थी और इस लापरवाही की वजह से उसे साढ़े तीन साल तक जेल में रहना पड़ा। कोर्ट ने बालाघाट एसपी को आदेश दिया है कि वह गलत जांच करने वाले विवेचना अधिकारी से एक लाख रुपए वसूलें। पूरी खबर पढ़ें..



Source link