OTP से दूसरी सिम जारी कर ठगों को बेची: दो बार OTP आने का झांसा देकर एक अलग सिम जारी करता था आरोपी – Ujjain News

OTP से दूसरी सिम जारी कर ठगों को बेची:  दो बार OTP आने का झांसा देकर एक अलग सिम जारी करता था आरोपी – Ujjain News



उज्जैन में एक शातिर सिम बेचने वाला पकड़ाया है जो सिम खरीदने आए ग्राहकों को गलत ओटीपी फार्म में भरने के नाम पर दूसरा ओटीपी लेकर नई सिम जारी करवा लेता था। ग्राहकों की आईडी पर दो सिम लेकर साइबर ठगों को बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 सिम कार्ड ब

.

एएसपी नितेश भार्गव ने बताया की इमरान नागोरी निवासी महाकाल मार्ग पहले फ्रीगंज व महाकाल क्षेत्र में मोबाइल दुकान पर काम करने के साथ SIM कार्ड भी बेचता था। इस दौरान वह सिम खरीददारों से डॉक्यूमेंट परिचय पत्र, आधार कार्ड लेता फिर ग्राहक से 2 बार ओटीपी लेकर ग्राहक के नाम पर दो सिम जारी कर करता था। उसमें से एक सिम खुद के पास रखता था। बाद में इसी सिम को साइबर ठगों को मोटे मुनाफे में बेच देता था। मामले में BNS की धारा 318(4) 66(सी) आईटी एक्ट, 42(3) (ई) 42(6) केस दर्ज कर इमरान को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट से रिमांड पर लिया है।



Source link