बुधवार की सुबह बुरहानपुर शहर के पासी मोहल्ले में वन विभाग की टीम ने छापा मारा। वन विभाग की टीम ने यह दबिश मुखबिर की सुचना के बाद दी। इस कार्रवाई के दौरान सागौन के आठ गोल लठ्ठ बरामद किए गए। वन विभाग ने लठ्ठों को जब्त कर डिपो भेज दिया है और मामले की जा
.
जमीन में छिपाकर रखे थे भारी लट्ठे
बुधवार सुबह 11 बजे हुई कार्रवाई।
में वनकर्मियों को मौके पर एक जगह जमा करके रखे गए वजनी सागौन के लठ्ठे मिले। इन्हें वन विभाग के कर्मचारियों ने बरामद किया। बरामदगी के बाद, इन लठ्ठों को एक वाहन में भरकर वन विभाग के डिपो ले जाया गया, जहां इनका माप और रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
मुखबीर की सुचना पर की गई कार्रवाई
बुरहानपुर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पासी मोहल्ला में यह दबिश दी गई थी। सूचना मिली थी कि पासी मोहल्ला क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी छिपाकर रखी गई है।

मौके पर एक जगह जमा करके रखे गए वजनी सागौन के लठ्ठे मिले।
वन विभाग की टीम ने जानकारी दी हैं कि बरामद लट्ठों का घन मीटर में आकलन किया जा रहा है। साथ ही, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लट्ठों को किसने यहां लाकर छिपाया था। एसडीओ अजय सागर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पासी मोहल्ला पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।