कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
राजगढ़ जिले में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची ने रविवार को ब्यावरा विधानसभा का दौरा किया। रविवार शाम को विट्ठल वाटिका में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
.
खींची ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया।
किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और विद्युत बिलों के समायोजन की बात कही।
सरकार को लाडली बहना योजना पर घेरा
जिलाध्यक्ष ने लाडली बहना योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से योजना में नए पंजीयन बंद हैं। जबकि योजना में पात्र बहनों को भी हटाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
20 को निकालेंगे किसान न्याय यात्रा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार में गोवंश की दुर्दशा हो गई है। कांग्रेस की सरकार ने अपने शासनकाल में जो गोशालाएं बनाई थीं, भाजपा की सरकार में उनका संचालन नहीं हो रहा है। साथ ही गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर 20 सितंबर को कांग्रेस जिले में किसान न्याय यात्रा निकालेगी और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।



