बड़वानी शहर पुलिस ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 सितंबर को शहर के कारंजा चौराहे पर हुई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्र
.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी जगदीश डावर ने इसका संज्ञान लिया और कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर, एएसपी धीरज बब्बर और एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीआई दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे फरियादी और आरोपी की पहचान की।
क्या था मामला?
पलवट निवासी 40 वर्षीय कनसिंह जमरे ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी के लिए छापरी गांव जा रहे थे। जब वे कारंजा चौराहे पर गन्ने का रस पी रहे थे, तभी आरोपी बलवंत चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी ने कन सिंह की दाईं पसली में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने कन सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी बलवंत चौहान को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


