दिमनी में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो: थाने से महज 200 मीटर दूर मुसलमान मोहल्ले का होने का दावा; कैश नजर आया – Morena News

दिमनी में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो:  थाने से महज 200 मीटर दूर मुसलमान मोहल्ले का होने का दावा; कैश नजर आया – Morena News



मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो बनाने के बाद जुआरियों में भागने की होड़ मच गई। वीडियो देखकर ऐसा लगा कि जुआ थाने से महज 200 मीटर दूर खेला जा रहा था।

.

वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें करीब 10 जुआरी हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। बताया गया कि वीडियो किसी जुआरी ने मजाक में बनाया था, लेकिन बाद में इसे वायरल कर दिया गया। वीडियो में एक जुआरी दूसरे का चेहरा जबरन दिखाने की कोशिश कर रहा है।

रुपए और ताश के पत्ते भी दिखे

वीडियो में ताश के पत्ते बिखरे हुए हैं और 500-500 रुपए नीचे रखे हुए दिख रहे हैं।

दिमनी थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि मुसलमान मोहल्ला तो दिमनी में है, लेकिन उन्हें जुआ खेलने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने साफ किया कि यह वीडियो उनके थाना क्षेत्र का नहीं हो सकता।



Source link