जबलपुर के बरगी पटेल तिराहा पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकानदार गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने दुकानों को तोड़ दिया। इसी दौरान निगरी निवासी दुकानदार मिंकू अग्रवाल की मौके पर ही तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अटैक आ गया। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सदमे के कारण उनकी मौत हो गई। दुकानदार की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी और मौके पर चल रही चार जेसीबी मशीनों को हटा लिया। सूचना मिली है कि मृतक के परिजन, पीड़ित पक्ष और ग्रामवासी थाने का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।
Source link