पार्क के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों से भरे वाहन खड़े हैं।
सिवनी जिले स्थित पेंच नेशनल पार्क में 01 अक्टूबर से नया पर्यटन सीजन शुरू होगा। राज्य शासन ने पार्क की एंट्री फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है।
.
भारतीय पर्यटकों को अब एक वाहन के लिए 2400 की जगह 2640 रुपए देने होंगे। विदेशी पर्यटकों को 4800 की जगह 5280 रुपए चुकाने होंगे। गाइड शुल्क भी 480 से बढ़कर 800 रुपए हो गया है।
1179 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस पार्क में पिछले सीजन में 2 लाख से अधिक भारतीय और करीब 18 हजार विदेशी पर्यटक आए थे। टाइगर साइटिंग अधिक होने के कारण पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही।
पेंच नेशनल पार्क में लगभग 150 वाहन पंजीकृत
पार्क में लगभग 150 वाहन पंजीकृत हैं। तीनों गेटों से सुबह 50 और शाम को 49 वाहनों की एंट्री होती है। वर्तमान में बफर एरिया में पर्यटन जारी है, लेकिन पर्यटकों की संख्या कम है।
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि कोर एरिया में 01 अक्टूबर से पर्यटकों का प्रवेश शुरू होगा। नए सीजन की तैयारियां की जा रही हैं। पार्क के अंदर के रास्तों की सफाई और सुधार का काम चल रहा है, हालांकि कुछ रास्तों में अभी भी पानी भरा हुआ है।
देखिए 3 तस्वीरें….
लोग जंगल सफारी करने के लिए एक्साइटेड।

टाइगर साइटिंग बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

पेंच नेशनल पार्क के कोर एरिया में सफाई कार्य चल रहा है।