बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची नंदिनी का वीडियो: ग्वालियर पुलिस से मुस्कुराकर पति बोला- मलाल बस इतना कि मेरे सामने दम नहीं तोड़ा – Gwalior News

बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची नंदिनी का वीडियो:  ग्वालियर पुलिस से मुस्कुराकर पति बोला- मलाल बस इतना कि मेरे सामने दम नहीं तोड़ा – Gwalior News


बॉयफ्रेंड अंकुश के बर्थडे पर पहुंची नंदिनी का वीडियो देख अरविंद आग बबूला हो गया था।

ग्वालियर में पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरविंद परिहार को अपने किए का जरा भी दुख नहीं है। पूछताछ के दौरान मुस्कुराते हुए उसने कहा है कि अब रोज-रोज की किच-किच से पीछा छूट गया। मलाल बस एक ही बात का है कि उसने मेरे सामने दम नह

.

नंदिनी ने जीना हराम कर दिया था। रुपए, पैसा, गाड़ियां तक हड़प ली थीं। मैं पल-पल मर रहा था। जबकि वो हर दिन नए-नए लड़कों के साथ ऐश कर रही थी।

इस बीच, नंदिनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसे उसने 4 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट नंदिनी ठाकुर पर शेयर किया है। वह बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी। वीडियो में सभी जमकर सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो के बाद अरविंद आग बबूला हो गया था।

इसके बाद 12 सितंबर को जब नंदिनी अपने बॉयफ्रेंड अंकुश के साथ उसकी शिकायत कर एसपी ऑफिस से लौट रही थी। तभी रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के सामने पति अरविंद परिहार ने रोककर उस पर ताबड़तोड़ 5 फायर कर दिए। 4 गोलियां नंदिनी को लगी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

13 सितंबर को नंदिनी का पोस्टमार्टम कर शव पिता को सौंप दिया गया। वहीं, अरविंद 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर है।

अरविंद परिहार ने पूछताछ में बताया…

3 साल पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुआ था प्यार अरविंद परिहार ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसे नंदिनी एक पार्लर में मिली थी। वह पसंद आ गई। सबसे पहले दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया। फिर पोस्ट पर एक-दूसरे के लिए कमेंट्स लिखने लगे।

प्यार का इजहार होने के बाद 2023 में दोनों लव मैरिज कर ली। उस समय नंदिनी जानती थी कि अरविंद पहले से शादी है। लेकिन, वह उसकी पत्नी से खुश नहीं थी। जबकि अरविंद को भी पता था कि नंदिनी ने पति से तलाक लिया है।

कुछ वक्त बाद नंदिनी को पता लगा कि अरविंद आपराधिक प्रवृत्ति का है। अरविंद को भी नंदिनी के बारे में पता चला कि उसके कई लड़कों से रिलेशन हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे पर जहर उगलना शुरू कर दिया।

अरविंद ने नंदिनी के 3 लड़कों के साथ फोटो अपलोड कर कमेंट किया कि ‘यह रिश्ते क्या कहलाते हैं। कितने सारे लड़कों के साथ क्या करती हो, जो लोग मुझे गलत समझते हैं वो आज इसे देखकर कमेंट करें।’

इसके जवाब में नंदिनी ने एक दुल्हन का पिक्चर अपलोड कर कमेंट किया है। लिखा- ’शादीशुदा रहे या तलाक हो, दोनों ही सूरत में बेघर सिर्फ औरत ही होती है। मर्द का घर कोई नहीं छीनता।’

अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी पर एक के बाद एक पांच फायर किए।

अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी पर एक के बाद एक पांच फायर किए।

पिछोर के पुट्‌ठी गांव का रहने वाला है आरोपी ग्वालियर के पिछोर स्थित पुट्‌ठी गांव में अरविंद का मूल निवास है। पिता राजेंद्र परिहार के पास 60 बीघा जमीन है। अरविंद दो भाई हैं।

अरविंद की पत्नी और दो बच्चे भी हैं। बच्चे डबरा में पढ़ते हैं। वे अपने दादा के साथ रहते हैं। जबकि पत्नी गांव में ही सास के साथ रहती है। अरविंद द्वारा वारदात की घटना के बाद कुछ लोग उसकी पत्नी के पास पहुंचे थे। लेकिन, उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

राजनीति में आना चाहता था अरविंद अरविंद राजनीति में आना चाहता था। पिछले पंचायत चुनाव में वह डबरा के वार्ड क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी खड़ा हुआ था, लेकिन बाद में सामने वाले प्रत्याशी के प्रभाव में आ गया और नाम वापस ले लिया था। लेकिन, उसके बाद से अरविंद परिहार अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में खुद को ग्वालियर के वार्ड 9 से जिला पंचायत सदस्य बताता था।

परिजन-ससुरालवालों ने शव लेने से किया इनकार ग्वालियर में 13 सितंबर (शनिवार) को नंदिनी केवट के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। लेकिन, उसके पिता बृजमोहन ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना tथा कि बॉडी उसके ससुराल वाले लेकर जाएंगे।

जबकि नंदिनी के ससुराल वाले मतलब अरविंद परिहार के परिजन ने बात करने से ही मना कर दिया। नंदिनी का दोस्त अंकुश उर्फ अंकेश पाठक बॉडी लेने के लिए तैयार था। लेकिन, पुलिस उससे सहमत नहीं हुई। नियमानुसार शव ब्लड रिलेशन में ही दिया जा सकता था। आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद पिता बृजमोहन ही नंदिनी का शव लेकर रवाना हुए हैं।

नंदिनी के तड़पने का वीडियो किया था लाइव अरविंद ने 12 सितंबर को ग्वालियर में पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 315 बोर के कट्‌टे से एक के बाद एक पांच गोलियां चलाई थी। 4 गोलियां महिला को लगी थी। जबकि एक सड़क पर लगी थी। गोलियां लगने के बाद जब उसकी पत्नी सड़क पर तड़प रही थी तो आरोपी हाथ में कट्‌टा लेकर फेसबुक पर LIVE चला रहा था।

वह कह रहा था कि ‘भाइयों इसने मुझ पर झूठा मामला दर्ज कराया है। इसने अपने बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक, कल्लू के कहने पर झूठा मामला दर्ज कराया है। यह औरत बहुत झूठी है और इसके कई लड़कों से संबंध हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।’

नंदिनी को गोली मारने के बाद अरविंद ने फेसबुक लाइव किया था।

नंदिनी को गोली मारने के बाद अरविंद ने फेसबुक लाइव किया था।

जनवरी में जेल से छूटकर बाहर आया था अरविंद वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में रिपोर्ट दर्ज की। उसने आरोप लगाया कि पति अरविंद ने गाड़ी से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की है। अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह लगभग 3 महीने जेल में रहा।

बाद में नंदिनी ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर घटना से इनकार कर दिया। इस आधार पर अरविंद को जनवरी 2025 में जमानत मिल गई। यही नहीं अन्य मामलों में भी नंदिनी ने खुद के साथ घटना न होने का कथन दर्ज कराया। जिससे राजीनामे के आधार पर अरविंद दोषमुक्त हो गया।

यह खबर भी पढ़ें…

पत्नी को गोलियों से भूना, तड़पते हुए किया फेसबुक LIVE

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी ने 315 बोर के कट्‌टे से एक के बाद एक 5 गोलियां चलाई। चार महिला को लगी, एक सड़क पर जा धंसी। गोलियां लगने के बाद पत्नी तड़प रही थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, आंसू गैस छोड़कर पकड़ा

ग्वालियर में शख्स ने पत्नी को गोलियों से भून दिया।

ग्वालियर में शख्स ने पत्नी को गोलियों से भून दिया।

ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर को एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां बदमाश ने उसे रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link