भाजपा की बैठक में ‘सेवा पखवाड़ा’ पर चर्चा: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर फोकस – Barwani News

भाजपा की बैठक में ‘सेवा पखवाड़ा’ पर चर्चा:  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर फोकस – Barwani News


भारतीय जनता पार्टी मंडल अंजड़ की एक बैठक रविवार को स्थानीय यादव धर्मशाला में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ पर विस्तृत चर्चा हुई।

.

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ऋतुराज तोमर ने की, जबकि मंडल प्रभारी रमेश माली मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की गई।

‘पीएम ने महात्मा गांधी के स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारा’

मुख्य अतिथि रमेश माली ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ महात्मा गांधी के नाम पर वोट मांगती रही, लेकिन असल में उनके स्वच्छता मिशन को अगर किसी ने धरातल पर उतारा है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल की सराहना केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हो रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, पूर्व नप अध्यक्ष राजा चौहान, और महिला नेता अंजना पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर काम करती है।

उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा पखवाड़ा’ के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

ये हैं ‘सेवा पखवाड़ा’ के प्रमुख कार्यक्रम​​​​​​​

  • 17 सितंबर (पीएम मोदी का जन्मदिन): बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
  • 17 से 24 सितंबर: विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • 18 सितंबर से 2 अक्टूबर: मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • 25 सितंबर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती): बूथ स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम होगा।
  • 2 अक्टूबर (गांधी-शास्त्री जयंती): एक और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा 25 दिसंबर तक ग्राम और ब्लॉक स्तर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक का संचालन कैलाश हाटड़िया ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष ऋतुराज तोमर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link