सीहोर जिले के श्यामपुर तहसील के खाईखेड़ा गांव में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर राकेश सिसौदिया को विभाग की ओर से 25 लाख रुपए के टर्नओवर का नोटिस जारी किया गया है। यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
.
राकेश रोज मजदूरी करके अपने तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण करता है। उसके पास न तो कोई कारोबार है और न ही जमीन-जायदाद जैसी संपत्ति। परिवार का गुजारा सिर्फ राशन पर्ची से मिलने वाले राशन पर ही चलता है। नोटिस के साथ विभाग ने उनकी राशन पर्ची भी निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।
प्रशासन से लगाई जांच की गुहार इस घटना से मजदूर बेहद परेशान है। राकेश का कहना है कि वह न तो कभी इतनी बड़ी रकम कमा सकता है और न ही इतने बड़े कर का भुगतान कर सकता है। उसने प्रशासन और सरकार से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।
गांव के लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मजदूर जैसे कमजोर वर्ग को झूठे मामले में फंसाकर उसके हक पर चोट की जा रही है।
मजदूर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इसकी गंभीरता से जांच करेगा और परिवार को राहत दिलाई जाएगी।
मजदूर को यह नोटिस सहायक आपूर्ति अधिकारी जिला सीहोर ने जारी किया।

मजदूर ने लिखित आवेदन देकर