मैहर पुलिस ने एशिया कप मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा: 65 हजार नकद और मोबाइल बरामद; बड़े सट्टा गिरोह से तार जुड़ने की आशंका – Maihar News

मैहर पुलिस ने एशिया कप मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा:  65 हजार नकद और मोबाइल बरामद; बड़े सट्टा गिरोह से तार जुड़ने की आशंका – Maihar News



पुलिस ने आरोपी को ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़ा।

मैहर कोतवाली पुलिस ने कटरा बाजार के रहने वाले अनिल उर्फ बाबा ताम्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी एशिया कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था।

.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 65 हजार रुपए नकद, कई मोबाइल फोन और सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हुआ।

पुलिस सट्टा नेटवर्क का पता लगाने में जुटी

थाना प्रभारी अनिमेष के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े सट्टा गिरोह से जुड़ा है। जांच में कई अन्य नामी लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस सट्टा नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।



Source link