वर्ल्ड रेसलिंग में मचा बवाल, सामने आया विनेश फोगाट जैसा एक और मामला, मेडल का सपना टूटा

वर्ल्ड रेसलिंग में मचा बवाल, सामने आया विनेश फोगाट जैसा एक और मामला, मेडल का सपना टूटा


Wrestling World Championships: भारतीय रेसलिंग में एक और बड़ा मामला सामने आया है. क्रोएशिया के जागरेब में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय रेसलिंग टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार पहलवान अमन सहरावत को अपने मुकाबले से ठीक पहले अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया. 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान भी ठीक ऐसा ही कुछ देखने को मिला था. तब भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण गोल्ड मेडल मैच से हटना पड़ा था.

अमन का कितना वजन था ज्यादा?

एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय अमन पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. उनका वजन आधिकारिक मापन के दौरान निर्धारित सीमा से 1.7 किग्रा अधिक पाया गया. अमन प्रसिद्ध छत्रसाल स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हैं. वह भारत के सबसे मजबूत पदक दावेदारों में से एक थे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ‘सोचा जरूर, पर हुआ नहीं…’, बाल-बाल बची थी मोहम्मद शमी की जान, नहीं खेल पाते वर्ल्ड कप

लगातार हो रही गलतियां

अमन 25 अगस्त को अनुकूलन शिविर के लिए जागरेब में भारतीय दल में शामिल हुए थे, जिससे उन्हें वजन कम करने के लिए पर्याप्त समय मिला था. हालांकि, यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ. टीम के एक सूत्र ने बताया, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है कि अमन अपना वजन बनाए नहीं रख सके।. जब वह वजन करने के लिए खड़े हुए, तो उनका वजन 1700 ग्राम ज़्यादा था. यह स्वीकार्य नहीं है.”

ये भी पढ़ें: T20I में भुवनेश्वर कुमार का महारिकॉर्ड खतरे में, एक विकेट लेते ही बुमराह निकल जाएंगे आगे

नेहा सांगवान भी हुई थीं अयोग्य

यह एक महीने से भी कम समय में किसी भारतीय पहलवान के साथ हुई दूसरी अयोग्यता है. अगस्त में नेहा सांगवान (महिलाओं की 59 किग्रा) को बुल्गारिया में यू20 विश्व चैंपियनशिप से हटा दिया गया था, क्योंकि उनका वजन 600 ग्राम ज्यादा था. नेहा को न सिर्फ टीम से बाहर किया गया, बल्कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने वजन प्रबंधन में लगातार समस्याओं के लिए उन पर दो साल का प्रतिबंध भी लगा दिया.



Source link