IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच चरम पर है. इस महामुकाबले के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली का बयान तेजी से वायरल हो रहा है. सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के कोच को डंके की चोट पर लताड़ दिया. उन्होंने कोच माइक हेसन के दावे पर खरी-खोटी सुना दी. माइक हेसन ने मोहम्मद नवाज को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर स्पिनर बताया था. गांगुली ने इसका खरा जवाब दिया है.
पाकिस्तान को दिया चैलेंज
गांगुली ने पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज के सामने चैलेंज रख दिया है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती को नजरअंदाज करते हुए माइक हेसन ने नवाज को सर्वश्रेष्ठ बताया. जब गांगुली को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि यह गेंदबाज पर निर्भर करता है कि वह साबित करे कि उसके कोच ने ‘अपना दिमाग नहीं खोया है.’ गांगुली का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बैटिंग करने आते ही पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिलाई. इसके बाद बुमराह ने भी फंदा कसा और एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
ये भी पढे़ं.. IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथ… शुरू हुआ टीम इंडिया का ‘साइलेंट प्रोटेस्ट’, मची खलबली
कुलदीप का कहर
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया. उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में 3 बल्लेबाजों को फंसाया. वहीं, अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पाकिस्तान की टीम ने 100 के स्कोर से पहले ही अपने 7 बल्लेबाजों को खो दिया था. भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान टीम संघर्ष करती नजर आई. अब गेंदबाजी में पाकिस्तान की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी.