भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बुरी तरह हारी, लेकिन भारत की हार से भी ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी वनडे मैच में खेली गई पारी की रही. दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमकर रन बनाए. दोनों के बीच 168 रनों की साझेदारी बनी. इस दौरान रोहित ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक जड़ा, तो वहीं कोहली ने 74 रनों की पारी खेली. माना जा रहा है कोहली और रोहित का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था. पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें दोनों ही धुरंधरों पर थी और दोनों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. इसी बीच एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया.
इस कारण हुए भावुक
गौरतलब है कि रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल रहे थे. इसे देखकर उस समय ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर भावुक होकर रोने लग गए. दोनों खिलाड़ी 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं और इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई वनडे मैच नहीं होना. लिहाजा यह दोनों ही खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच था. उनके चाहने वाले तो इस चीज के लिए इमोशनल थे ही, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का ऐसे भावुक होना दर्शाता है कि दोनों का क्या स्तर रहा है.
An australian commentator was seen crying when Kohli and Rohit played their last game in Australia
Cricket truly unites the people man pic.twitter.com/R71605Vh8A
— ` (@45Fan_Prathmesh) October 26, 2025
रोहित-विराट का कमबैक
रोहित और विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे मैच में शानदार पारियां खेल पूरी दुनिया को बता दिया की अभी उनमे काफी क्रिकेट बची है. उनकी यह पारी आलोचकों के मुंह पर तमाचा जैसी थी. दोनों का फॉर्म में उनके फैंस के लिए सबसे शानदार अनुभव रहा. अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से होने वाली सीरीज में गदर काटते दिखेंगे.
भारतीय बल्लेबाजी के नीव
रोहित और विराट दोनों ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी के नीव मानें गए हैं. वह लगभग 1.5 दशक से टीम इंडिया के लिए खेलते आ रहे हैं. उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी वनडे में बेहद शानदार रहा है. बता दें कि विराट ने अपने करियर में 51 वनडे शतक लगाए हैं. जिसमें से 43 मैचों में उनके शतक जड़ने पर इंडिया को जीत मिली है. वहीं, रोहित ने 33 शतक लगाए हैं और उनके 26 शतक इंडिया की जीत में आए हैं. ये आकड़ा दिखाया है दोनों किस स्तर के खिलाड़ी रहे हैं.