IND-PAK टॉस ड्रामा: सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ, सलमान मुंह छुपाकर लौटे

IND-PAK टॉस ड्रामा: सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ, सलमान मुंह छुपाकर लौटे


Last Updated:

Suryakumar Yadav Salman Agha Toss Controversy: एशिया कप 2025 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इंकार किया, जिससे टॉस के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा.

सूर्यकुमार यादव ने काटी कन्‍नी.
सूर्यकुमार यादव सलमान आगा टॉस विवाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच हो रहे एशिया कप 2025 मुकाबले का असर दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में भी देखने को मिला. टॉस के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. दरअसल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से साफ इंकार कर दिया. टॉस के वक्त रवि शास्त्री ने दोनों कप्तानों को आमंत्रित किया. आगा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया. आमतौर पर इस मौके पर दोनों कप्तान हाथ मिलाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. आगा ने भी कोई पहल नहीं दिखाई. दोनों ने ठंडी निगाहों से टीम शीट्स बदलीं और सीधे अपने-अपने खिलाड़ियों के पास लौट गए.

सूर्या ने पहले ही कर लिया था तय!
रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार ने सुबह ही अपने साथियों को बता दिया था कि वह आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. हालांकि उन्होंने बाकी खिलाड़ियों पर यह निर्णय छोड़ दिया कि वे व्यक्तिगत तौर पर क्या करना चाहते हैं. माना जा रहा है कि यह कदम हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में उठी पाकिस्तान बहिष्कार की मांगों की पृष्ठभूमि में लिया गया है.

फहीम अशरफ ने की थी विवादित टिप्‍पणी
भारत-पाकिस्तान मैच महज खेल से कहीं ज्यादा अहमियत रखता है. इस बार तनाव और भी गहरा है क्योंकि पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बावजूद वह टीम का हिस्सा हैं. भारतीय टीम प्रबंधन इस माहौल से वाकिफ है. सहायक कोच रायन टेन डोशाटे ने माना कि खिलाड़ी देशवासियों की भावनाओं से परिचित हैं, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे “सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें और शोरगुल से बचें.”

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

IND-PAK टॉस ड्रामा: सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ, सलमान मुंह छुपाकर लौटे



Source link