शव को नदी में निकालते एसडीईआरएफ टीम के सदस्य।
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव मिला।
.
डोंगरी टोला निवासी प्रकाश कोल नदी में अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी में कूदा और डूब गया। उसके दोस्त तुरंत गांव गए और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
शव की तलाश में गोताखोर और पुलिस के जवान।
7 सदस्यीय SDERF की टीम ने खोजा शव
थाना प्रभारी इंदवार गोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसडीईआरएफ की 7 सदस्यीय टीम को भी बुलाया गया। टीम ने तीन घंटे के सर्च अभियान के बाद गहरे पानी से प्रकाश का शव बरामद किया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।