पुलिस गिरफ्त में रामविलास शाक्य चोर और बरामद जेवर
मुरैना की पहाड़गढ़ पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में दीवार तोड़कर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रामविलास शाक्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। अब आरोपी से अन्य चोरियों की जांच की जा रही है।
.
कस्बे के सोना व्यापारी मनोज सोनी की दुकान में 7 अगस्त की रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
संदिग्ध पकड़ा तो किया चोरी का खुलासा
पुलिस जांच में कस्बे के रामविलास शाक्य पर शक हुआ। उसके पास चांदी के जेवर देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में रामविलास ने चोरी करना कबूल कर लिया।
आरोपी से और खुलासे की उम्मीद
थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवर बरामद कर लिए गए हैं। उससे पूछताछ में अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।