दहशत फैलाने युवक ने गांव में किए फायर: ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा; कट्टा और बंदूक बरामद – Chhatarpur (MP) News

दहशत फैलाने युवक ने गांव में किए फायर:  ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा; कट्टा और बंदूक बरामद – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के कोटा गांव में एक युवक द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सत्यम सिंह ठाकुर (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना शनिवार रात की है। नशे में धुत सत्यम गांव के स्टेट पर पहुंचा। उसने 312 बोर का कट्टा और बंदूक से 3-4 राउंड फायरिंग की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी ने गाली-गलौज भी की।

हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसे कट्टा और बंदूक समेत थाने ले गए। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लोग आरोपी को पीटते और घसीटते दिख रहे हैं।

गांव की महिलाओं के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार उपद्रव कर चुका है। राजनगर थाना प्रभारी परसराम डाबर ने बताया कि सत्यम पूर्व में भी मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।



Source link