तीन पीढ़ियों के इंजीनियर्स जुटे, विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि: हरदा में इंजीनियर्स डे पर कम संसाधनों में बेहतर काम करने पर चर्चा – Harda News

तीन पीढ़ियों के इंजीनियर्स जुटे, विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि:  हरदा में इंजीनियर्स डे पर कम संसाधनों में बेहतर काम करने पर चर्चा – Harda News


हरदा में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के अवसर पर एक निजी होटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना काल के बाद छह वर्षों में पहली बार यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तीन पीढ़ियों के इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्

.

विश्वेश्वरैया ने भारत के बांधों, सड़कों और उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी कारण उनके जन्मदिवस को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में रिटायर्ड इंजीनियर्स ने अपने अनुभव साझा किए। युवा इंजीनियर्स ने कम संसाधनों में बेहतर कार्य करने की चुनौतियों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि वर्तमान समय में नई तकनीकें तेजी से आ रही हैं। उन्होंने इंजीनियर्स को इन तकनीकों पर शोध करने का आह्वान किया। उन्होंने जिले के विकास के लिए सभी इंजीनियर्स के अनुभवों का लाभ लेने की बात कही।

कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन मुख्य अतिथि रहे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के जीएम डी.के. त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेई, आर.के. प्रजापति, निशी बैस, आर.एस. मुकाती और फुलरे जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



Source link