Last Updated:
Tips And Tricks: हर व्यक्ति अपने घर को साफ सुथरा रखना चाहता है. उसका कोना कोना चमकाता है. लेकिन, बार-बार सफाई के बाद भी घर में लगने वाले मकड़ी के जाले परेशान कर देते हैं. ऐसे में ये उपाय आपकी समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. जानें
मकड़ी का जाला खत्म करने के लिए केरोसिन तेल का भी उपयोग कर सकते हैं. इसको किसी छोटी बोतल में रखकर स्प्रे कर दें या फिर जब घर की पुताई होती है तब पेंट में थोड़ा सा केरोसिन मिला दें, जब तक केरोसिन की महक आती रहती है, तब तक मकड़ी, छिपकली, मच्छर नहीं आते हैं.

बार-बार मकड़ी का जाल लगने से आप परेशान हैं और हर तरह के उपाय कर चुके हैं फिर आप चूना पत्थर को बुझाकर उसमें हल्का तारपीन का तेल डाल दें. फिर अच्छे से पुताई कर दें, तो दोबारा लंबे समय तक मकड़ी का जाल नहीं लगेगा.

मकड़ी के जालों को खत्म करने के लिए कुछ समय तक नियमित तौर पर घर की दीवारों पर झाड़ू से साफ सफाई करें. ऐसे में अगर मकड़ियां जाल बनाने का प्रयास करती हैं तो वह इस समय खत्म हो जाता है.

नीलगिरी तेल का स्प्रे करने से मकड़ी के जाल को कंट्रोल किया जा सकता है. नीलगिरी का तेल मार्केट में भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है. बस किसी बोतल में पानी डालकर एक चम्मच तेल मिक्स कर दें और फिर इसका छिड़काव करें.

मकड़ी के जाले से हर कोई परेशान रहता है. लेकिन, इससे बचने के लिए आप एक फ्री का जुगाड़ और कर सकते हैं. इसमें केवल आपको पुदीने के पत्तों का पानी इस्तेमाल करना होता है. इस पानी को आप उसे जगह पर छिड़काव करें जहां पर मकड़ी का जाल लगता है.

नींबू और संतरा के छिलके भी आपकी इसमें काफी मदद कर सकते हैं. ऐसे में जहां पर मकड़ी का जाला लगता है, उस जगह पर उनके छिलके रख दें. इनकी गंध की वजह से मकड़ी उस जगह पर नहीं आती है. जाल भी नहीं बना पाती.

दालचीनी की गंध बहुत तेज होती है, जो मकड़ी को भगाने में मदद कर सकती है.आपको सिर्फ दालचीनी पाउडर को मकड़ी के जाले वाली जगह पर छिड़कना होगा.

मकड़ी का जाला घर में लगना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार यह ठीक नहीं होता. वहीं, कभी इंसानी शरीर पर मकड़ी चल जाती है तो भी उसे हिस्से पर धब्बे आ जाते हैं.