धमाकेदार फॉर्म में चल रही श्रीलंका के सामने हांग कांग की हल्की टीम

धमाकेदार फॉर्म में चल रही श्रीलंका के सामने हांग कांग की हल्की टीम


Last Updated:

श्रीलंका बनाम हांगकांग एशिया कप मैच
Sri Lanka vs Hong Kong Asia Cup: एशिया कप में अब से कुछ देर बाद श्रीलंका के सामने हांग कांग की टीम होगी. टूर्नामेंट का आगाज श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. अब उनकी नजर दूसरी जीत के साथ सुपर 4 में जगह पक्की करने पर है. हांग कांग को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान और फिर बांग्लादेश ने मात दी थी. दो मुकाबला हारने के बाद टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

ग्रुप बी की अंक तालिका

एशिया कप की ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ हांग कांग की टीम को रखा गया है. बांग्लादेश और हांग कांग की टीम दो मैच खेल चुकी है. बांग्लादेश ने 1 मैच जीता है जबकि हांग कांग को दोनों मुकबले में हार मिली है. अफगानिस्तान पहले जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर है. आज का मुकाबला जीतकर श्रीलंका की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच सकती है.

हॉन्गकॉन्ग की संभावित प्लेइंग इलेवन

जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हण चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), ऐजाज खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

धमाकेदार फॉर्म में चल रही श्रीलंका के सामने हांग कांग की हल्की टीम



Source link