नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर दौरे पर: अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन; राजेंद्रग्राम-जैतहरी में कार्यक्रम – Anuppur News

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर दौरे पर:  अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन; राजेंद्रग्राम-जैतहरी में कार्यक्रम – Anuppur News


अमरकंटक में मां नर्मदा का पूजन करते उमंग सिंघार। 

प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर जिले के दौरे पर हैं। वे रविवार रात 9 बजे अमरकंटक पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

.

उमंग सिंघार का सोमवार का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। दोपहर 1 बजे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजेन्द्रग्राम में कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे जैतहरी के लिए रवाना होंगे।

जैतहरी में 2:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर की ओर से आयोजित किसान न्याय यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम 4:15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में जनता से मुलाकात करेंगे और पत्रकारवार्ता करेंगे।

अमरकंटक में पूजन करते नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार।



Source link