दिवाली का असर: दो दिनों में 14 हजार मेगावॉट से अधिक हुई बिजली की माँग

दिवाली का असर: दो दिनों में 14 हजार मेगावॉट से अधिक हुई बिजली की माँग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

त्योहारी सीजन के चलते बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में प्रदेश में बिजली की डिमांड 14 हजार मेगावॉट से अधिक हो रही है। बिजली कंपनी का कहना है कि प्रदेश में अब तक कि सबसे अधिक 2789.55 लाख यूनिट बिजली सप्लाई का नया रिकॉर्ड बन गया है।

इससे पूर्व 21 नवंबर 2018 में एक दिन में बिजली की सर्वाधिक सप्लाई 2658.69 लाख यूनिट हुई थी। एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के एमडी आकाश त्रिपाठी ने बताया कि 10 नवंबर को बिजली की माँग 14 हजार 147 मेगावॉट दर्ज की गई थी। इस रबी सीजन में पहली बार बिजली की माँग 14 हजार मेगावॉट से ऊपर दर्ज हुई है।

जो बढ़कर 11 नवंबर की सुबह 14 हजार 190 मेगावॉट तक पहुँच गई। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस रबी सीजन में दो माह पूर्व ही डिमांड 14 हजार मेगावॉट से ऊपर पहुँच गई थी, जबकि पिछले रबी सीजन में बिजली की माँग जनवरी-फरवरी माह में शीर्ष स्तर पर पहुँचती थी।

इस तरह हुई सप्लाई

  • जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृह से उत्पादन अंश- 3,450 मेगावॉट।
  • इंदिरा सागर, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना से- 436 मेगावॉट।
  • एनटीपीसी व नार्दन रीजन का अंश- 3955 मेगावॉट।
  • सासन अल्ट्रा मेगावॉट पॉवर प्रोजेक्ट से- 1349 मेगावॉट।
  • बिजली बैंकिंग से उत्पादन- 1948 मेगावॉट।



Source link