पत्नी के पास बैठा पति, एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा: सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा; मय्यत से वापस आ रहे थे, वाहन ने टक्कर मारी – Dewas News

पत्नी के पास बैठा पति, एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा:  सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा; मय्यत से वापस आ रहे थे, वाहन ने टक्कर मारी – Dewas News



देवास में सोमवार शाम को मक्सी रोड पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया। दंपती मक्सी के पास झोंकर से देवास में किसी मय्यत में शामिल होने आए थे। घटना सियापुरा ब्रिज के समीप की है। देवास से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने दंपत

.

स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल महिला सड़क पर पड़ी रही। महिला का पति उसके पास बैठा एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा।

नाराज लोगों ने मक्सी रोड पर चक्काजाम का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस की 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर एम्बुलेंस पहुंच जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। इधर मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।



Source link