नरसिंहपुर सिविल कोर्ट के सामने टूटा बिजली का तार: स्कूटी सवार युवक बचा, कोर्ट से कलेक्ट्रेट मार्ग करना पड़ा बंद – Narsinghpur News

नरसिंहपुर सिविल कोर्ट के सामने टूटा बिजली का तार:  स्कूटी सवार युवक बचा, कोर्ट से कलेक्ट्रेट मार्ग करना पड़ा बंद – Narsinghpur News


सिविल कोर्ट के सामने टूटा बिजली का तार

नरसिंहपुर में मंगलवार को सिविल कोर्ट के सामने 11 केवी का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय रौसरा निवासी राहुल सोनी अपनी मां को कोर्ट छोड़ने आए थे। तार गिरने से उनकी स्कूटी फिसल गई।

.

राहुल के लिए यह सौभाग्यपूर्ण था कि उस समय तार में करंट नहीं था। वह स्कूटी से अलग होते ही तार में बिजली प्रवाहित हो गई। घटना को देखते हुए प्रशासन ने कोर्ट से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को तुरंत बंद कर दिया।

यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। अधिवक्ता विवेक पंडा ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली काटता है।

फिर भी तारों की गुणवत्ता और प्रबंधन ठीक नहीं है। अक्सर तार टूटने की घटनाएं होती हैं। इससे जनहानि का खतरा बना रहता है।



Source link