राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन: इंदौर बना ओवरऑल चैम्पियन, कलेक्टर ने किया सम्मानित – Chhindwara News

राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन:  इंदौर बना ओवरऑल चैम्पियन, कलेक्टर ने किया सम्मानित – Chhindwara News


छिंदवाड़ा में 7 नवंबर से चल रही मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार की शाम पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में इंदौर संभाग ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, शेषराव यादव, डीईओ जी.एस. बघेल, सहायक संचालक डी.पी. डेहरिया, पी.एल. मेश्राम और जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभारी प्रताप इवनाती सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत डीईओ जी.एस. बघेल के स्वागत भाषण और प्रतियोगिता प्रतिवेदन से हुई। इसके बाद पीएम श्री एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में इंदौर ने मारी बाजी

कलेक्टर ने दी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासन और निरंतर अभ्यास से देश के लिए पदक जीतें। वहीं, सीईओ अग्रिम कुमार और शेषराव यादव ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेलों के लिए बेहतर माहौल बना है।

कार्यक्रम का संचालन राकेश चौरसिया ने किया और आभार प्रदर्शन सहायक संचालक पी.एल. मेश्राम ने किया। समारोह के अंत में अतिथियों ने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की।



Source link