Suryakumar Yadav Pahalgam Attack Victims: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. उसने एशिया कप के छठे मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में जीत के बाद भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानियों को औकात दिखा दी. उन्होंने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि उनकी टीम पहलगाम हमलों में मारे गए लोगों के साथ है. उनकी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ है.
सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
सूर्या ने कहा, ”हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. हम इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, आशा करते हैं कि वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे.” इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों ने आम नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. निर्दोष सैलानियों को मारा था. उसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान स्थिति आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अभिषेक-सूर्या का बल्ला और कुलदीप की धार, Gen-Z के सामने भी नहीं टिका पाकिस्तान, कप्तान को बर्थडे गिफ्ट
मैच का हुआ जबरदस्त विरोध
दोनों देशों में कई दिनों तक तनाव का माहौल रहा था. यहां तक एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैचों का बायकॉट भी हो रहा था. इसका असर भी देखने को मिला. बड़े-बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मैच का विरोध किया. स्टेडियम में सीटें खाली रहीं. मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. उसके बाद मैच जीतकर सूर्या ने सीना चौड़ा करते हुए जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दिया. सूर्या ने इसके अलावा पहलगाम पीड़ितों को याद किया और कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की धार…पाकिस्तान के बड़बोले क्रिकेटर ने टेके घुटने, ‘डबल डक’ से मुंह छिपाने को मजबूर
मैच में क्या हुआ?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवरों में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच को जीत लिया. भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए. इससे पहले कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए. भारत अब ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को अपना तीसरा मुकाबला खेलेगा.