मंदसौर: 2000 रुपये का इनामी तस्कर फिरोज खान पकड़ाया: 17 मामलों में चल रहा था फरार; पुलिस ने सीतामऊ से गिरफ्तार किया – Mandsaur News

मंदसौर: 2000 रुपये का इनामी तस्कर फिरोज खान पकड़ाया:  17 मामलों में चल रहा था फरार; पुलिस ने सीतामऊ से गिरफ्तार किया – Mandsaur News



मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस ने सोमवार को सुरजनी गांव से कुख्यात तस्कर फिरोज खान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। 2000 रुपये के इनामी फिरोज पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट मंदसौर में दर्ज मामले में फरार होने का आरोप था।

.

44 वर्षीय फिरोज पठान, हबीबुर्रहमान का पुत्र है, जिस पर धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है, जिसमें कुल 17 गंभीर मामले शामिल हैं। इन मामलों में हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, वन्य जीव संरक्षण कानून का उल्लंघन, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट जैसे आरोप शामिल हैं।

1998 से 2025 तक के उसके आपराधिक इतिहास में नारकोटिक्स सेल इंदौर से लेकर नाहरगढ़ और सीतामऊ तक के मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, उस पर एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।



Source link