इंदौर के पास चितोड़ा ग्राम में विवाहिता ने खाया जहर: उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Indore News

इंदौर के पास चितोड़ा ग्राम में विवाहिता ने खाया जहर:  उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Indore News



सांवेर रोड पर इंदौर के समीप स्थित ग्राम चितोड़ा में गुरुवार को 32 वर्षीय शिवानी ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का अनुमान है कि पति-पत्नी के विवाद में महिला ने यह

.

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्ट मार्टम के लिए शव रखवा दिया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शिवानी की तबीयत बिगड़ने पर पति आकाश देवड़ा ने कारण पूछा और उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मायके वालों को दी घटना की सूचना

पेशे से किसान आकाश ने बताया कि दोपहर में वह मवेशियों को चारा देकर आई थी। इसके बाद खाने की तैयारी कर रही थी। तभी शिवानी ने इस तरह का कदम उठा लिया। शिवानी और आकाश के तीन बच्चे हैं। घटना के समय वह भी घर पर ही थे। शिवानी का मायका शेमला गांव में है। शिवानी की मौत की खबर उसके मायके वालों को दे दी गई है।



Source link