Last Updated:
CM Mohan Yadav Jijaji Song: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा के नाम से फेमस थे, अब डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के जीजा जी बन गए हैं. मऊगंज में गायिका राखी द्विवेदी ने मोहन जीजाजी हमार गाना गाया, जिसे सुनकर सीएम भी खुश हो गए.
दरअसल मऊगंज जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवतालाव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वहां मऊगंज जिले की लोक गायिका राखी द्विवेदी ने ऐसा स्वागत गीत गया कि CM डॉक्टर मोहन यादव को विंध्य क्षेत्र के जीजा जी की उपाधि दे दी गई.
राखी द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का ससुराल रीवा में है. यही वजह है कि अगर कोई जीजा जी बोलता है तो सीएम बहुत खुश होते हैं, इसलिए पहले हमने गीत को लिखा, जिसमें मेरे बाबा ने मदद की. जब इस गीत को लेकर मऊगंज कलेक्टर के पास पहुंचे उन्हें सुनाएं तो उन्होंने इस गीत को हरी झंडी दे दी. ऐसे में देवतालाब की जनसभा में स्वागत गीत गाने का मौका मिला ‘ है दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार, देवतालाब का मान बढ़ाने मेहमान आए हैं, एमपी के सरताज स्वागत कर लो बारंबार जिला मऊगंज को सजाने सरकार आए हैं. ‘
मनोज तिवारी भी कर चुके तारीफ
इस गीत को सुनकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंत्र मुग्ध हो गए. और उन्होंने मुझे 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया. राखी द्विवेदी ने बताया कि जो मेरी पहचान है, वह भगवान के भजनों से है और आगे मैं बघेली लोकगीत को लेकर जाना चाहती हूं. राखी हंसते हुए बताती हैं कि जब वह पांच साल की थी तो रीवा के टीआरएस काॅलेज में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी आये तो उनके साथ मैंने मंच साझा किया था तब वो बोले थे “ये गाते गाते पैदा हुई है क्या? और जब आपके पास राखी जैसी गायिका थी तो मुझे बुलाने की क्या जरूरत थी”.
राखी कहती हैं कि मैं एक शिक्षक परिवार से हूं. मेरे पिता शिक्षक हैं और बाबा नईगढी महाविद्यालय में प्राचार्य थे. अब रिटायर्ड हो चुके हैं. मां हाऊस वाइफ हैं और मेरी प्रेरणा भी हैं. वो कहती हैं कि सफलता एक जगह और एक बार को नहीं कहते. कईं उपलब्ध सफलता कहलाती हैं. मेरे परिवार में सब संगीत से जुड़े हुए हैं, इसलिए बचपन से ही संगीत में रुचि रही है. हमारा राखी म्यूजिकल ग्रुप भी चलता है, जिसके माध्यम से कई सारे राज्यों के मंच मिले हैं, पर अब बहुत अच्छा लग रहा है. राखी कहती हैं, ‘लोग अलोचना भी कर रहे हैं. मैं अभी 18 साल की हूं, इसलिए लोगों का बहुत आशीर्वाद चाहिए भविष्य में और सफल होने के लिए.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें