रास्ते को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से सिर पर मारा: गांव से खेत में आने-जाने का है एक रास्ता, आए दिन होता है झगड़ा – Gwalior News

रास्ते को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से सिर पर मारा:  गांव से खेत में आने-जाने का है एक रास्ता, आए दिन होता है झगड़ा – Gwalior News


अस्पताल में घायल पड़ा हुआ महेन्द्र।

ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका में रास्ते से आने-जाने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चल गए। एक ही परिवार के चार लोगों ने हमला कर पड़ोसी को लहूलुहान कर दिया। कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे एक व्यक्ति का सिर फट गया।

.

घायल का इलाज चल रहा है। घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घाटीगांव के सिमरिया टांका महेन्द्र कुशवाह का गांव के ही बंटी कुशवाह, छविराम कुशवाह, अनिल कुशवाह व धारा कुशवाह से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इनमें आए दिन विवाद होता रहता है, क्योंकि खेत पर आने-जाने का रास्ता दोनों परिवार का एक ही है। टीआई जीवनलाल माहौर ने बताया कि महेन्द्र कुशवाह ने अपनी मोटर साइकिल रास्ते में रख दी थी, इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़ा थोड़ी ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। बंटी कुशवाह, छविराम कुशवाह, अनिल कुशवाह तथा धारा कुशवाह घर से लाठी व कुल्हाड़ी निकाल लाए और महेन्द्र पर हमला कर दिया। महेन्द्र को बचाने उसका भाई पूरन व अन्य परिजन आए तो उन पर भी हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी सिर में जाकर लगी जिससे महेन्द्र का सिर फट गया और खून बहने लगा। घाटीगांव टीआई जीवनलाल माहौर ने बताया

संघर्ष की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस पार्टी मौके पर रवाना की गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा आरोपियों को पकड़ने घर पर दबिश दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हो चुके हैं। बंटी कुशवाह, छविराम कुशवाह, अनिल कुशवाह तथा धारा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

QuoteImage



Source link