Last Updated:
रिंकू सिंह ने एक पोडकास्ट में बताया कि उनके हाथ पर एक बार बंदर ने 5 बार काटा था. इससे आज भी जिम में उनको वर्कआउट करने के दौरान परेशानी होती है.
राज शमानी से बात करते हुए रिंकू सिंह ने बताया, “मुझे पांच बार बंदर ने काटा है. मेरा बाइसेप कटा हुआ है. बारिश का वक्त था, मैं अपने भाई और दोस्त के साथ जा रहे थे. पीछे से किसी ने आवाज लगाई कि बंदर आ गया. बंदर पीछे से आया और मुझे उसने पकड़ लिया. मेरी बांह पर वो काटता रहा. उसने मेरे शरीर से बहुत सारा मांस निकाल लिया था. वहां पर कोई भी मुझे बचाने के लिए नहीं था. मेरा भाई पीछे से बंदर को पत्थर मार रहा था लेकिन वो हट नहीं रहा था. उसने बहुत ज्यादा जख्मी कर दिया था. मेरे हाथ से लगातार खून बह रहा था.”
आगे रिंकू सिंह ने कहा, “बंदर ने इस तरह काटा था कि बांह के अंदर की हड्डियां दिख रही थी. कुछ दिन पहले ही मेरा स्कैन हुआ था तो दोनों में एक किलोग्राम का फर्क है. मैं जब जिम में वर्कआउट करता हूं तो इस हाथ से ज्यादा वजन नहीं उठा पाता हूं.”
भारत का एशिया कप में धमाकेदार खेल
एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दो जीत के साथ सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले मुकाबले में यूएई को टीम इंडिया ने 9 विकेट से रौंदा था. दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंदा. अब टीम का आखिरी लीग मैच ओमान के साथ 19 सितंबर को होगा. उम्मीद है कोच गौतम गंभीर इस मैच में बेंच पर बैठे रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी को खेलने का मौका देंगे.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें