विदिशा नपा अध्यक्ष पर 10 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप: बीजेपी पार्षदों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पूरे शहर की सड़कें खराब, 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों में घटिया काम कराया – Vidisha News

विदिशा नपा अध्यक्ष पर 10 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप:  बीजेपी पार्षदों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पूरे शहर की सड़कें खराब, 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों में घटिया काम कराया – Vidisha News


विदिशा नगर पालिका में भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और उनके पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने नगरीय आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की।

.

पार्षदों का कहना है कि पिछले तीन सालों में अध्यक्ष और उनके पति ने नगर पालिका के कामों को नजरअंदाज किया। उन्होंने केवल अपने आर्थिक फायदे पर ध्यान दिया। इस कारण शहर की सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पाई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घटिया निर्माण काम कराया ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों में घटिया काम कराया गया। इसमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ। साथ ही संजय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचा।

पूरे शहर में सड़कों की हालत, रहवासी नाराज पार्षदों का कहना है कि बरसात के बाद से शहर की सड़कें खराब हालत में हैं। नगर पालिका के दफ्तर में जनता से जुड़े काम नहीं हो रहे। वार्डों में रहवासी नाराज हैं और पार्षदों को उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री बोलीं- जांच कराएंगी जिला प्रशासन की जांच में भी निर्माण कार्यों में गड़बड़ी सामने आ चुकी है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अध्यक्ष और उनके पति की कार्यशैली से भाजपा की छवि खराब हो रही है। इस पर मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।



Source link