हादसे में एक युवक की एक आंख बाहर निकल गई और दोनों पैर टूट गए हैं।
खंडवा जिले की सीमा पर रविवार देर रात हादसा हो गया। रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू डंपर ने टवेरा गाड़ी को रौंद दिया। टवेरा सवार 7 दोस्त चपेट में आ गए। हादसे में खरगोन भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। वहीं 6 युवक घायल है, इनमें एक की हालत गंभीर है। जिसे इंदौर र
.
हादसा रात 11 बजे पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम खारवां के पास हुआ है। हादसा इतना भयावह था कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। टवेरा सवार रविराजसिंह तोमर निवासी आभापुरी की मौत हो गई। वहीं उनके साथी चंद्रपालसिंह तोमर की हालत गंभीर है, हादसे में उनकी एक आंख बाहर निकल गई। पैर टूट गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रेफर किया है। बाकी 5 अन्य साथियों को भी गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज खंडवा और खरगोन के निजी अस्पताल में चल रहा है।
डंपर ने टवेरा को 40 फीट तक घसीटा
रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टवेरा को टक्कर मारने के बाद करीब 40 फीट तक घसीटा है। टवेरा गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। रविराजसिंह तोमर की मौके पर ही मौत हाे चुकी थी।
देखिए 2 तस्वीरें…
टक्कर के बाग एसयूवी के सामने का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया।

एसयूवी का बॉडी फ्रेम भी टेढ़ा हो गया।
घटनास्थल से महज 12 किलोमीटर दूर था गांव
खंडवा में निकली पथ अधिकार यात्रा में करणी सेना के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के आने की वजह से कई कार्यकर्ता खरगोन और बुरहानपुर से भी आए हुए थे। खरगोन के आभापुरी गांव से भी 7 दोस्त टवेरा गाड़ी में सवार होकर खंडवा आए थे। लौटते वक्त जिस खारवां गांव के पास हादसा हुआ, वह खंडवा जिले की सीमा का आखिरी गांव था। वहां से आभापुरी गांव की दूरी महज 12 किलोमीटर रह गई थी।
एक दोस्त का केक काटकर बर्थडे मनाया
टवेरा सवार युवकों में एक दोस्त शैलेंद्रसिंह का रविवार को जन्मदिन था। खंडवा में पथ अधिकार यात्रा के समापन के बाद दोस्तों ने शैलेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाया। करणी सेना के बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से केक काटा। इसके बाद जीवनसिंह शेरपुर के काफिले के साथ ग्राम कोंडावद तक पहुंचे। वहां से पंधाना होकर आभापुरी के लिए निकल गए। हादसे में शैलेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं।

मृतक रविराजसिंह तोमर।
परिवार में मासूम बच्चे, पिता का साया उठा
मृतक रविराजसिंह तोमर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है, बच्चों की उम्र महज 5 साल और 8 साल है। रविराज के बड़े भाई कृष्णराजसिंह तोमर (राजू दादा) खरगोन भाजपा के नेता है। वे कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। हजारों की संख्या में लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे है।
हादसे में यह 6 लोग घायल हुए है
हादसे के दौरान टवेरा में कुल 7 लोग सवार थे, इनमें एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल है। घायलों में चंद्रपालसिंह तोमर, शेलेंद्रसिंह तोमर, गोपालसिंह, रविंद्रसिंह राजावत, हर्षराजसिंह, राजपालसिंह तोमर, चंद्रपालसिंह तोमर है।