सूर्यकुमार यादव नहीं इस 30 साल के खिलाड़ी को चुना गया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

सूर्यकुमार यादव नहीं इस 30 साल के खिलाड़ी को चुना गया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव की नाबाद 47 रन की पारी से भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में 7 विकेट से हराया, कुलदीप यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए POTM मिला.

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी
नई दिल्ली. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार, 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए. वो टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाकर ही मैदान से लौटे. सूर्यकुमार यादव की नाबाद पारी के दम पर मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज एशिया कप 2025 ग्रुप ए मैच में 7 विकेट से जीत हासिल किया. मुंबई के इस क्रिकेटर ने अपने 35वें जन्मदिन पर नाबाद 47 रन बनाए और 37 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सुफ़ियान मुकीम को छक्का मारकर दुनिया की नंबर 1 T20I टीम के लिए जीत पक्की की.

बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बावजूद, सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का पुरस्कार नहीं मिला, बल्कि यह कुलदीप यादव को दिया गया. कानपुर के 30 साल के इस क्रिकेटर ने रविवार को मेन इन ब्लू के लिए चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए. कुलदीप ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हसन नवाज (5) को आउट कर अपना विकेट खाता खोला, और अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज को गोल्डन डक के लिए lbw आउट किया.
पाकिस्तान की पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने साहिबजादा फरहान का विकेट लिया. फरहान को हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री के पास 44 गेंदों में 40 रन पर कैच किया.



Source link