महिलाओं और किशोरियों के संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में 20 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं को मुफ्त
.
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निवास कार्यालय भोपाल से वीसी के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के लिए अवसर और चुनौती दोनों है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार तक लाभ पहुंचे। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण की समीक्षा और किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग व उपचार किया जाएगा। साथ ही पोषण, आहार और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे।
एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिले, 5 विकासखंड, 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 10 गैर-सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।
इन बीमारियों पर रहेगा फोकस
- शिविरों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच होगी। साथ ही क्षय रोग और कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग और इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य, दंत रोग, मोतियाबिंद और श्रवण विकारों की जांच भी की जाएगी।
- खाद्य तेल की खपत कम करने जैसे व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय मित्र अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और संगठनों को प्रेरित किया जाएगा कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी पोषण व देखभाल की जिम्मेदारी लें। फूड बास्केट वितरण भी होगा।
- 17 सितंबर को प्रदेशभर में विशेष रक्तदान शिविर होंगे। 2 अक्टूबर तक रक्तदान अभियान चलेगा और ई-रक्तकोष पोर्टल पर अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीयन कराया जाएगा।