हम हाथ मिलाने गए थे लेकिन… टीम इंडिया ने बंद किया दरवाजा, तो बौखलाए PAK कोच

हम हाथ मिलाने गए थे लेकिन… टीम इंडिया ने बंद किया दरवाजा, तो बौखलाए PAK कोच


Last Updated:

India Pakistan Handshake: भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने पहले तो टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया. फिर मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर इंतजार करते रह गए, लेकिन टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे बंद कर लिए.

हम हाथ मिलाने गए थे लेकिन... टीम इंडिया ने बंद किया दरवाजा, तो बौखलाए PAK कोचटीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंदा.
दुबई. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में धूल चटा दी. उसने पड़ोसी देश को सात विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला जारी रखा. लेकिन इस मुकाबले में ऐसा कुछ हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. पहले तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान आगा ने रविवार को यहां एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले के टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया. जीत के बाद भी मैदान पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पाकिस्तान टीम मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार थी, लेकिन सूर्यकुमार एंड कंपनी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगा भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर गए थे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बाहर नहीं आया. टीम इंडिया द्वारा पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रक्रिया का बहिष्कार करने से पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन नाराज़ हो गए, जिन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और खुलासा किया कि पाकिस्तान हाथ मिलाने के लिए तैयार था.

‘हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे’
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेसन ने कहा, “हम मैच के अंत में हाथ मिलाने के लिए तैयार थे. हमें निराशा है कि हमारे विपक्षी खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं किया. हम हाथ मिलाने गए थे, लेकिन वे पहले ही चेंजिंग रूम में जा चुके थे. मैच का अंत इस तरह से हुआ, यह निराशाजनक था और हम अपने खेलने के तरीके से निराश थ. निश्चित रूप से, हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे.”

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया
पाकिस्तान के खिलाफ विजयी छक्का लगाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ सीधे डगआउट में लौट गए, जो क्रीज पर मौजूद थे. भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ आपस में गले तो मिले, लेकिन विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया चेंजिंग रूम का दरवाजा बंद करते दिखाई देते हैं.



Source link