हार्दिक को मैच की पहली गेंद पर विकेट: पाकिस्तान ने बुमराह के खिलाफ पहला टी-20 छक्का लगाया, भारत का सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर; रिकॉर्ड्स

हार्दिक को मैच की पहली गेंद पर विकेट:  पाकिस्तान ने बुमराह के खिलाफ पहला टी-20 छक्का लगाया, भारत का सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर; रिकॉर्ड्स


दुबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 एशिया कप का पहला मैच एकतरफा साबित हो गया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान 127 रन ही बना सका। भारत ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में 61 रन बना दिए, फिर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

हार्दिक पंड्या ने मैच की पहली लीगल गेंद पर विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टी-20 में पाकिस्तानी बैटर्स ने पहली बार ही छक्का लगाया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया।

भारत-पाक मैच के रिकॉर्ड्स…

1. हार्दिक को पहली बॉल पर विकेट मैच की शुरुआत भारत से हार्दिक पंड्या ने की। उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी, लेकिन उसके बाद पहली लीगल डिलीवरी पर विकेट भी ले लिया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ बॉल फेंकी। सईम अयूब डिफेंस करने गए, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पोजिशन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच हो गए।

हार्दिक मैच की पहली लीगल गेंद पर विकेट लेने वाले भारत के दूसरे ही बॉलर बने। उनसे पहले 2024 में लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। अर्शदीप ने तब शयन जहांगीर को पवेलियन भेजा था।

2. बुमराह के खिलाफ पाकिस्तान का पहला छक्का जसप्रीत बुमराह ने 2016 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 खेला था। तब से एशिया कप से पहले तक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी-20 खेले। 5.77 की इकोनॉमी से 104 रन दिए और 7 विकेट झटके।

इस दौरान पाकिस्तानी बैटर्स एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन एशिया कप मैच में उनके खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 2 छक्के लगा दिए। बुमराह के खिलाफ सभी फॉर्मेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 391 गेंद बाद छक्का लगाया है।

3. भारत का पावरप्ले में सेकेंड बेस्ट स्कोर टी-20 पावरप्ले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2022 के एशिया कप में दुबई के ही मैदान पर भारत ने 62 रन बनाए थे। भारत ने तीसरी बार ही पावरप्ले में पाकिस्तान के खिलाफ 50 रन का स्कोर पार किया।

4. लगातार 8वें टी-20 में भारत ने 9+ विकेट लिए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पाकिस्तान के 9 विकेट झटक लिए। भारत के खिलाफ लगातार 8वें टी-20 में किसी टीम ने अपने 9 से ज्यादा विकेट गंवा दिए। इन 8 मुकाबलों में 3 बार टीम ने 9 विकेट गंवाए, वहीं 5 बार टीमें ऑलआउट भी हुईं। इनमें से 7 मैचों में भारत को जीत भी मिली। इकलौती हार इंग्लैंड ने थमाई थी।

5. भारत ने पाकिस्तान को लगातार छठा मैच हराया भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार छठा मैच हराया। पाकिस्तान को आखिरी जीत एशिया कप में ही 4 सितंबर 2022 को दुबई के मैदान पर मिली थी। तब से भारत ने पाकिस्तान को 3 टी-20 और 3 वनडे में हराया। इस दौरान 2023 एशिया कप का एक वनडे मुकाबला बेनतीजा भी रहा था। भारत ने पहली बार ही पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 6 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link