Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में हैंड शेक कंट्रोवर्सी का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आया. पाकिस्तान ने मैच में हुई बेइज्जती के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खूब हाथ-पैर मारे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खेल भावना का उल्लंघन करने को लेकर भारत के खिलाफ शिकायत की. इतना ही नहीं, मैच रेफरी को नौकरी से हटाने की भी डिमांड आईसीसी के सामने रख दी थी, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान की डिमांड रिजेक्ट कर दी है. जिसके बाद मैच रेफरी ने राहत की सांस ली.
कौन था मैच रेफरी?
पीसीबी ने हैंड शेक कंट्रोवर्सी की स्थिति और ज्यादा बिगाड़ने की कोशिश की है. पीसीबी ने आईसीसी से मैच रेफरी को पैनल से हटाने की मांग आईसीसी के सामने रख दी थी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट थे. लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान की इस डिमांड को रिजेक्ट कर उसके जख्मों पर कील ठोक दी है.
नकवी ने किया था पोस्ट
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का पोस्ट चर्चा में रहा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा ‘पीसीबी ने मैच रेफरी द्वारा आईसीसी आचार संहिता और एमसीसी के क्रिकेट भावना से संबंधित कानूनों के उल्लंघन के संबंध में आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है. पीसीबी ने एशिया कप से मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की है.’ पीसीबी की मुख्य शिकायत, जाहिर तौर पर, यह है कि पाइक्रॉफ्ट एक पक्ष का हिस्सा बन गए. उनका तर्क है कि मैच रेफरी होने के नाते वह कप्तानों को हाथ न मिलाने का निर्देश नहीं दे सकते थे.
ये भी पढ़ें.. SL vs HK: एशिया कप से दो टीमें बाहर.. श्रीलंका ने भर दी हुंकार, निसांका की फिफ्टी ने बचाई लाजं
आईसीसी ने रिजेक्ट की डिमांड
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने अपने विरोध को इस हद तक बढ़ा दिया है कि अगर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी को हटाने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी है. आईसीसी ने फिलहाल पीसीबी की शिकायत पर रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन क्रिकबज के मुताबिक रेफरी पैनल से एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी की माँग को आईसीसी स्वीकार नहीं करेगा.