Last Updated:
Public Opinion: एशिया कप के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए 7 विकेट से हराया लेकिन इस मैच को लेकर आखिर क्यों लोगों ने सांसदओवैसी से सरकार को सीखने की सलाह दे डाली और क्यों बोले पाकिस्तान से मैच कभी नही देखेंगे, सुनिए.
भारत आम दिनों पर पाकिस्तान को जब भी हराता है तो राजधानी भोपाल में सड़कों पर लोगों का जश्न मानना आम बात है लेकिन रविवार के दिन भारत की बड़ी जीत के बाद भी भोपाल के वीआईपी रोड से लेकर नर्मदापुरम रोड़ तक खामोशी छाई थी. अब आखिर इस मैच और बीसीसीआई और सरकार को लेकर क्यों लोगों में दिखा गुस्सा, देखिए.
राजधानी भोपाल में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद भी सन्नाटा छाया रहा. इसको लेकर भोपाल के भुवनेश्वर पाण्डेय ने कहा कि, हमने तो मैच नही देखा लेकिन फिर भी भारत जीता ये बहुत अच्छी बात है. ये जीत स्वागत योग्य है. हमारे देश का सर हमेशा ऊंचा होना चाहिए लेकिन हां हमारे स्वार्थी नेताओं को ओवैसी से सीखना चाहिए. बीसीसीआई और सत्ता में काबिज पार्टी ने भारत की महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वालों के साथ भारी विरोध के बाद भी पैसे के लिए मैच खेला, ये बहुत गलत था.
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कई दिनों से देशभर में भारी विरोध और बॉयकॉट की लहर चल रही थी. इसके बावजूद भारत ने मैच खेला जिसका लोगों ने राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में बॉयकॉट किया. इसको लेकर लोगों ने कहा कि, पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने ऑपरेशन सिंदूर के समय काफी गलत कमेंट किए थे लेकिन भारत की राजनीति में दोगलापन फिट हो गया है. बीसीसीआई का पाकिस्तान से मैच खेलना दोगलापन था और है.
भारत की जीत के बाद भी जनता में गुस्सा साफ दिख रहा है. इतने बड़े बॉयकॉट के बाद भी मैच खेलने से लोग गुस्से में हैं. क्रिकेट मैच देखने को लेकर जनता ने कहा कि, एशिया कप के मैच तो जरूर देखेंगे, अच्छे ढंग से देखेंगे लेकिन भारत-पाकिस्तान का मैच बिल्कुल नही देखेंगे. ये तो वैसा ही हो जाएगा की हम खुद पाकिस्तान की आर्थिक मदद करें.
पब्लिक को गुमराह करना बेकार, अच्छा करेंगे तो ‘अटल’ रहेंगे
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बावजूद कहीं जश्न नही मनाया गया. इसको लेकर भोपाल के भुवनेश्वर पाण्डेय कहते हैं कि, पाकिस्तान से मैच खेलना बड़ी गलती थी. ये अच्छी बात नही चुनाव के समय जनता को गुमराह करना अच्छी बात नही. हां देशहित में काम करके जाएंगे तो अटल जी जैसे याद रखे जाएंगे. पाकिस्तान से मैच ने बता दिया की सरकार की बात में कोई दम नही है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें