MP में दतिया के घूघसी ग्राम में कमला रावत नामक महिला अपने 4 साल से लापता बेटे गोविंदा की खोज में दुःखी होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई. पुलिस और प्रशासन से वर्षों तक शिकायत करने के बाद सुनवाई न होने पर महिला ने यह कदम उठाया. ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. महिला करीब एक घंटे से टंकी पर चढ़ी हुई है. प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं.